gratis homepage uhr website clocks
कोसी प्रमंडल (बिहार) से प्रकाशित इस प्रथम दैनिक ई. अखबार में आपका स्वागत है,भारत एवं विश्व भर में फैले यहाँ के तमाम लोगों के लिए यहाँ की सूचना का एक सशक्त माध्यम हम बनें, यही प्रयास है हमारा, आपका सहयोग आपेक्षित है... - सम्पादक

Scrolling Text

Your pictures and fotos in a slideshow on MySpace, eBay, Facebook or your website!view all pictures of this slideshow

Related Posts with Thumbnails

बुधवार

बी.पी. मंडल राजकीय जयन्ती समारोह 2011 पर जारी स्मारिका ।

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं मंडल आयोग के प्रणेता विन्ध्येश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस ( 25 अगस्त ) को बिहार सरकार द्वारा राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मधेपुरा में जारी स्मारिका के ताजे अंक में मंडल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का मूल्यांकन किया गया है। डा. सुरेश कुमार ‘भूषण’ का आलेख- विराट व्यक्तित्व के स्वामीःबी.पी. मंडल, डा. आलोक कुमार का पिछड़ा वर्गः विकास , मुद्दे और समस्याएं, शचीन्द्र का मंडल जी की चाह, डा. रामचन्द्र प्रसाद यादव का आरक्षण के विरोध का ‘आरक्षण’ और डा. अरुण कुमार मंडल का तू है बेमिसाल जैसे महत्वपूर्ण आलेखों से युक्त इस स्मारिका में डा. भूपेन्द्र ना.यादव ‘मधेपुरी’ का आलेख ‘बी.पी. मंडल: निडर, निर्भीक एवं निर्भय व्यक्तित्व के स्वामी में मंडल जी के व्यक्तित्व का समग्र एवं कृतित्व का क्रमवद्ध मूल्यांकन है - सांसारिक सच है कि  - जो डरा सो मरा। बी.पी. मंडल कभी नहीं मरेंगे, इसलिए कि वे कभी नहीं डरे। (डा. मधेपुरी)
मंडल कमीशन के प्रणेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बी.पी मंडल जी का राजनीतिक सफर-
सदस्य बिहार विधानसभा - 1952 - 1957, 1962 - 1967, 1972 - 1975.
सदस्य बिहार विधान परिषद् -1968.
सदस्य लोकसभा - 1967-1968
मंत्री, बिहार: 1967-1968
मुख्यमंत्री, बिहार:01.02.1968-18.03.1968.
सदस्य लोकसभा - 1977-1980.
अध्यक्षः द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग: 01.01.1979 - 31.12.1980
उपाध्यक्षः बिहार राज्य नागरिक परिषद् 1980-1982 (मृत्यु पर्यन्त)
बी.पी. मंडल राजकीय जयन्ती समारोह स्मारिका-2011.
संपादकः श्यामल किशोर यादव, डा. भूपेन्द्र ना. यादव ‘मधेपुरी’, डा. शांति यादव  (मधेपुरा, बिहार)
संपर्क: मोबाइल- 9431091815. 9431254655. 9473191355.