gratis homepage uhr website clocks
कोसी प्रमंडल (बिहार) से प्रकाशित इस प्रथम दैनिक ई. अखबार में आपका स्वागत है,भारत एवं विश्व भर में फैले यहाँ के तमाम लोगों के लिए यहाँ की सूचना का एक सशक्त माध्यम हम बनें, यही प्रयास है हमारा, आपका सहयोग आपेक्षित है... - सम्पादक

Scrolling Text

Your pictures and fotos in a slideshow on MySpace, eBay, Facebook or your website!view all pictures of this slideshow

Related Posts with Thumbnails

शनिवार

हत्या मामले में आनंद मोहन सहित 11 अन्य बरी


सहरसा। नौ साल पहले हुए मर्डर केस में आरोपी बनाए गए पूर्व लोकसभा सांसद आनंद मोहन सहित 11 अन्य लोगों को यहां एक स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को बरी कर दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश राम प्रकाश ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। गौरतलब है कि 22 जनवरी 2002 को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के बॉडीगार्ड घनश्याम सिंह की अज्ञात बंदूकधारियों ने विद्यापति नगर में हत्या कर दी थी, जिसमें आनंद मोहन सहित 11 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।- अमर उजाला

बुधवार

पंचायत चुनाव: कोसी व पूर्व बिहार में 70 फीसदी वोटिंग


 पंचायत चुनाव के सातवें चरण में सोमवार को कोसी और पूर्व बिहार में छिटपुट घटनाओं के बीच लगभग 70 फीसदी मतदान की खबर है। कड़ी धूप के बावजूद विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। सुपौल में परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के बूथ नंबर 364 एवं 365 पर जोनल दंडाधिकारी के साथ तैनात पुलिस वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूर्णिया जिले में बी. कोठी प्रखंड की निपनियां पंचायत में बूथ संख्या 169 एवं 170 पर एक-एक सील मतपेटियों पर असामाजिक तत्व द्वारा पानी डाल दिया गया। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड में लगभग 60 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। एसपी मो. रहमान ने बताया कि चुनाव के दौरान छह असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में छिटपुट घटनाओं के बीच 69 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। मतदान के दौरान 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के बूथ नंबर 364 एवं 365 पर जोनल दंडाधिकारी के साथ तैनात पुलिस वाहन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मतदाताओं के उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। थलहा गढ़िया दक्षिण पंचायत के बूथ नंबर 38 पर भी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की खबर है। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर एवं घैलाढ़ प्रखंड में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र में 71 तथा सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। डीएम मिन्हाज आलम एवं एसपी वरुण कुमार सिन्हा मतदान केंद्रों का मुआयना कर चुनाव कर्मियों को निर्देशित करते रहे। पूर्णिया जिले के बी. कोठी एवं श्रीनगर प्रखंडों में क्रमश: 66 एवं 76 फीसदी वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया। बी. कोठी प्रखंड की निपनियां पंचायत में बूथ संख्या 169 एवं 170 पर एक-एक सील मतपेटियों पर असामाजिक तत्व द्वारा पानी डाल दिया गया।- हिन्दुस्तान दैनिक

आज दैनिक हिन्दुस्तान (कोसी संस्करण ) में प्रकाशित खबर - अरविन्द को मिला प्रतिभा सम्मान

                               
   कोसी हुआ गौरवान्वित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया अरविन्द श्रीवास्तव को सम्मानित!

 कोसी क्षेत्र के चर्चित युवाकवि लेखक एवं लाॅगर अरविन्द श्रीवास्तव को ‘हिन्दी ब्लॊग प्रतिभा सम्मान 2011’ से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 30 अप्रैल को  हिन्दी भवन, नई दिल्ली में सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह हिन्दी साहित्य निकेतन और नुक्कड़ डाट काम की ओर से आयोजित था जिसमें  वरिष्ठ कवि अशोक चक्रधर, रामदरश मिश्र, प्रभाकर श्रोत्रिय , देवेन्द्र कुमार ‘देवेश’ आदि उपस्थित थे। बिहार से यह सम्मान पाने वाले अरविन्द श्रीवास्तव पहले व्यक्ति हैं। इन्हें यह सम्मान ब्लाग जगत में सकारात्मक योगदान एवं ‘न्यू मीडिया’ और इंटरनेट पर लिखे जा रहे साहित्य की समालोचना हेतु दिया गया। इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं बहुमूल्य पुस्तकों  का सेट आदि भेंट किया गया। ज्ञातव्य है कि अरविन्द श्रीवास्तव ‘परिकथा’ पत्रिका में ‘ब्लाग’ शीर्षक से स्थायी स्तम्भ लिखते हैं तथा इंटरनेट पर इनका ब्लाग ‘जनशब्द’ एवं ‘कोसी खबर’ चर्चित रहा है।
    अरविन्द की इस उपलब्धि पर कौशिकी क्षेत्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सचिव डा.भूपेन्द्र नारायण यादव ‘मधेपुरी’, डा. शांति यादव, मंजुश्री वात्सायन, शहंशाह आलम, डा. सिद्धेश्वर काश्यप, मुक्तेश्वर ‘मुकेश’, केदारनाथ गुप्ता, डा.जी.पी शर्मा, अशोक सिन्हा, मुसाफिर बैठा, अरुण नारायण, श्री गोविन्द प्रसाद शर्मा, इंदुवाला सिन्हा, भोला प्रसाद सिन्हा, डा. शमशाद आदि ने अपनी शुभकामनाएँ दी।

शुक्रवार

सहरसा DIG समेत 5 पुलिस अफसरों पर चलेगा हत्या का मुकदमा

पूर्णिया. सहरसा रेंज के वर्तमान DIG व तत्कालीन पूर्णिया SP सुंधाशु कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलेगा। उनके साथ पूर्णिया में उस समय के तत्कालीन चार दारोगा के खिलाफ भी अदालत ने मुकदमा चलने की अनुमति दे दी है। इन सभी पर एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को गायब कर देने का आरोप है। अदालत ने इस मामले में दाखिल अभियोग पत्र वाद संज्ञान में लिया है। पूर्णिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दयालाल प्रसाद ने अभियोग पत्र वाद संख्या 1807/2005 में प्रथम दृष्टया घटना को सही माना है। साथ ही पूर्णिया के तत्कालीन एसपी सुधांशु कुमार, उसी समय टाइगर मोबाइल के प्रभारी सिन्धु शेखर, सहायक खजांची थानाअध्यक्ष गौतम कुमार, के. हाट थाना अध्यक्ष ज्योति प्रकाश एवं सदर के तत्कालीन एसएचओ राम सिंह के खिलाफ धारा 302, 201 एवं 120 बी के तहत संज्ञान लिया है। अदालत ने इन सभी आरोपियों को 18 मई को न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
क्या है मामला?
सहायक खजांची थाना क्षेत्र के व‌र्द्धमान हाता निवासी रामविलास सिंह ने अदालत में मामला दर्ज कराया था कि वर्ष 2005 के 23 अगस्त को रात 12 बजे सादे लिबास में सभी आरोपी पुलिस पदाधिकारी उनके घर घुस आए। उनकी बड़ी बेटी संजू देवी और दामाद हरेन्द्र कुमार मेहता को पकड़कर वे अपने साथ ले गए। दूसरे कमरे में सो रही उसकी छोटी बेटी गुडि़या को भी पुलिस वाले ले गए। सबको सदर थाने में जाकर बंद कर दिया। वहां से फिर गुडि़या को दूसरे वाहन पर सवार कर एनएच 31 की ओर ले जाया गया। 25 अगस्त को अभियोगी की बड़ी पुत्री संजू देवी और उसके पति को सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर सहायक खजांची थाना अध्यक्ष ने छोड़ दिया। लेकिन 23 अगस्त से ही गुडि़या का कोई पता नहीं चल पाया। उसकी खोज की जाती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रामविलास सिंह ने इस बात की आंशका जतायी कि गुडि़या की हत्या कर उसके शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से छिपा दिया गया। इसी मामले को लेकर अदालत ने DIG समेत सभी को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। - दैनिक भास्कर

गुरुवार

स्रोत जो भी हो, हर हाल में बिजली चाहिएः कांग्रेस


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जनता को बिजली-पानी शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री को बहानेबाजी की आड़ में बचने का मौका नहीं देगी और इस मामले पर वह बहुत जल्द आंदोलन की रूपरेखा बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस ने पांच अप्रैल को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया था। सिंह ने कहा कि राज्य को कोल लिंकेज और कोल बलॉग भी मिले हुए हैं और केन्द्रीय पूल से 1700 मेगावाट बिजली भी मिलती है लेकिन नीतीश सरकार की अकर्मण्यता के कारण वितरण व्यवस्था चौपट है और लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भलीभांति जानते है कि अपनी दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट होने वाले हैं इसलिए विशेष राज्य की मांग पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर राजनीतिक स्टंट कर रहे है।










मधेपुरा में बिजली गिरने से छह झुलसे


मधेपुरा जिले में मचबखरा गांव में आंधी पानी के बाद बिजली गिरने से 10 घरों में आग लग गयी और तीन महिलाओं सहित छह लोग बुरी तरह झुलस गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा प्रखंड अंतर्गत मचबखरा गांव में सोमवार देर शाम बिजली गिरने से 10 घरों में आग लग गयी, जिससे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने बताया कि तेज हवा के कारण घरों में लगी आग फैल गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन ने बताया कि घायलों की शिनाख्त शंभू दास, रविन्द्र कुमार, मुकेश, जितनी देवी, मीना देवी, सगनी देवी के रूप में की गयी है। सभी बेहोशी की हालत में हैं और उनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है।- हिन्दुस्तान




शनिवार

छह करोड़ ठग कर कंपनी संचालक फरार


सहरसा: लगभग ढाई सौ युवकों को नौकरी के नाम पर छह करोड़ हड़प कर भागने वाली कंपनी के दो सहयोगियों को पुलिस ने बनगांव रोड स्थित एक होटल गिरफ्तार किया. उसकी पहचान पटना निवासी अजीत आर्या और हजारीबाग के जय सिंह उर्फ प्रतीक के प में की गयी है. इधरआक्रोशित युवकों ने शुक्रवार की सुबह स्थानीय महावीर चौक स्थित एनएच 107 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. बाद में स्थानीय लोगों एवं सदर थाना के एसआइ पंकज कुमार के समझाने पर ठगी के शिकार युवकों ने जाम हटाया. सदर थानाप्रभारी शिव कुमार महतो ने बताया कि अब तक पीड़ित युवकों ने थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया हैआवेदन मिलने पर पुलिस जांच करेगी.  स्थानीय पूरब बाजार स्थित देव मार्केट में पिछले आठ नवंबर से कैरियर सोल्यूशन कंपनी का संचालन किया जा रहा थाजिसमें बेरोजगारों से 8500 रुपये लेकर निबंधन करने और उसके बाद नौकरी का आश्वासन दिया जाता था.  
युवकों ने बताया कि पटना निवासी सुमित सिंह और सुरेश कुमार ने प्लान के तहत नेटवर्किंग  का यह जाल फैलाया था. इसमें मधेपुरा जिले के इंदु भूषण एवं रंजीत स्थानीय स्तर पर इतने बड़े गोरखधंधे में उनका साथ देते थे. महज पांच महीने में ही संचालक ने दो बार कंपनी का नाम व काम भी बदल लिया गया. कंपनी का पूर्व में जहां कैरियर सोल्युशन नाम थावही बाद में एशोनेंस मार्केटिंग एडवर्टीजमेंट प्राइवेट लिमिटेड रखा . कंपनी पहले जहां गाड़ियों की बिक्री एवं विभिन्न कंपनी में नौकरी देने को लेकर लोगों से पैसा का उगाही करती थी. 
वहीबाद में बीमा के नाम पर फोन के माध्यम से व्यवसाय करने लगी. इन्हीं युवकों के माध्यम से उक्त कामों को काल सेंटर बता कर करवाया जाता था. सहरसा के अलावा उक्त कंपनी की शाखा व लोग  मुजफ्फरपुरपूर्णियाभागलपुरखगड़ियामधेपुरा,पटना में भी फैले हुए हैं.- प्रभात खबर 

रविवार

लालू और नीतीश नहीं मनाएंगे होली


पटना। देश भर की तरह बिहार में भी लोग रंगों के त्योहार होली मनाने की अंतिम तैयारियों में लगे हैं लेकिन हर साल आकर्षण का केंद्र रहने वाली लालू प्रसाद यादव की ‘कपड़ा-फाड़ होली’ और मुख्यमंत्री निवास की होली इस साल देखने को नहीं मिलेगी। 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष पूर्व रेल मंत्री एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर होली नहीं मनाई जाएगी। इस सूचना के बाद आसपास के लोग मायूस हो गए हैं। स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर सभी भेदभाव मिटाकर विशेष उत्साह से कपड़ाफाड़ होली खेलते थे और इस दौरान फागुन के गीत गाये जाते थे। इस होली में खुद लालू प्रसाद भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। नेता का कहना है कि लालू प्रसाद के बड़े भाई मुकुन्द राय की पत्नी मरछिया देवी का निधन जनवरी माह में हो गया था इस कारण यह परिवार इस वर्ष होली नहीं खेलेगा। इधर, लालू प्रसाद के घोर विरोधी नीतीश कुमार भी इस वर्ष होली नहीं मनाएंगे। एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस वर्ष होली नहीं मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री आवास के एक पदाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी माता के निधन के कारण होली नहीं मनाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की माता परमेश्वरी देवी की मौत एक जनवरी को हो गई थी। वे काफी लंबे समय से बीमार थीं। अधिकारी के अनुसार इससे पहले नीतीश कुमार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास में लालू प्रसाद की शैली के विपरीत होली मनाई जाती रही है। यहां केवल सूखे रंग और अबीर-गुलाल की होली होती थी परंतु इस वर्ष यहां होली नहीं होगी।-अमर उजाला

बुधवार

समय से संवाद करता ‘संवदिया’ का ताजा अंक


संवदिया का ताजा अंक पत्रिका से जुड़े रचनाकारों का सार्थक इंतसाब और अदम्य जिजीविषा का संयुक्त मिशन है, जिसने कोसी प्रांगण में फैले विपुल साहित्यिक संपदा को तकरीम के साथ उड़ान भरने का मौका दिया। संपादक अनिता पंडित बकौल मार्केज ‘एक प्रसिद्ध लेखक को, प्रसिद्धि से लगातार खुद की रक्षा करनी पड़ती है’। अंदर दबी संपादन-कला-कौशलता के साथ, संपादक को पाठकों के हित में और अधिक मुखर होना पड़ा। इंटरनेट पर संवदिया का अपना ब्लाग और अभी-अभी साहित्य की चर्चित पत्रिका ‘परिकथा’ (जनवरी-फरवरी, 11) में इसकी चर्चा से स्पष्ट होता है कि छोटे जगह से प्रकाशित संवदिया का फलक कितना विशाल है। संवदिया के ताजे अंक में डा. वरुण कुमार तिवारी का आलेख- नागार्जुन के काव्य में मिथिला का लोकजीवन, कर्नल अजित दत्त का- रेणु की कहानियों पर फिल्में तो पठनीय है ही, साथ में फनीश्वरनाथ रेणु के पत्र मधुकर गंगाधर के नाम के अन्तर्गत रेणु जी के चार दुर्लभ पत्र अक्षरशः प्रकाशित हैं। कहानियों में अरुण अभिषेक, रहबान अली राकेश, इंदिरा डांगी और प्रभात दुबे की कहानियाँ उल्लेखनीय हैं । अंक में गद्य के साथ कविताओं की युगलबंदी ने संवदिया को और अधिक रोचक बना दिया है। श्यामल , धर्मदेव तिवारी, लीलारानी शबनम आदि की कविताएँ भी अंक को सार्थक बनाने से नहीं चूकती।
संपादक: अनीता पंडित
संवदिया प्रकाशन, जयप्रकाश नगर, वार्ड नं.- 7
अररिया-854311. बिहार, मोबाइल - 09931223187.

मंगलवार

कोसी क्षेत्र की समग्र तस्वीर प्रस्तुत करती स्मारिका ‘कोसी दर्पण’


सहरसा प्रमण्डलीय मुख्यालय में वर्ष 2002 से प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाला ‘कोसी महोत्सव’ कोसी अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा उसकी विशिष्ठता से सामान्य जन को परिचित कराने में सक्षम है। इस वर्ष 20-21 फरवरी को यह अयोजन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘कोसी दर्पण’ में ‘ कोसी जगत में खेल का इतिहास’ - धर्मेन्द्र कुमार सिंह नयन, ‘कोसी के पर्यटन मानचित्र पर अवस्थित दर्शनीय स्थल’  (संकलित) समृद्ध अतीत का वाहक सु-पाओल यानी सुपौल’ - अरविन्द ठाकुर, ‘इतिहास के आईने में मधेपुरा’- हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ ‘कोसी में महात्मा बुद्ध का भ्रमण मार्ग’- मुक्तेश्वर मुकेश, ‘आधुनिक युग में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक दायित्व’- डा. रेणु सिंह, ‘अमर रचनाकार राजकमल चैधरी’- रणविजय  झा, ‘रेणु के कथा साहित्य में ग्रामीण लोक संस्कृति’- मोहन प्रसाद, ‘लोक देवः बाबा बिसु’- अंजनी कुमार शर्मा, ‘कोसी अंचल में मत्स्य-उद्योग की संभावना’- डां विनय कुमार चैधरी, ‘साहित्य में मधेपुरा का योगदान’- डा. अरविन्द श्रीवास्तव आदि आलेखों के साथ सुभाष चन्द्र झा की गज़ल  के साथ अन्यान्य आलेख एवं कविताएँ हैं। कोसी क्षेत्र की समग्र तस्वीर प्रस्तुत करने में यह स्मारिका सक्षम है।
‘कोसी दपर्ण’
प्रधान संपादकः देवराज देव, भा.प्र.से.
जिला पदाधिकारी, सहरसा.
http://saharsa.bih.nic.in